टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जोबी कलां के सचिव पर गाज गिरेगी? आय से अधिक संपत्ति का आरोप, ईओडब्ल्यू मुख्यालय से जांच की मांग

सचिव की दबंगई, जमीन-वाहन और बेनामी संपत्तियों का खेल, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पूर्व में भी हो चुकी है शिकायत, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई, अब ईओडब्ल्यू डीजी से लगाई गुहार

 

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है। तहसील कटनी के ग्राम कन्हवारा निवासी कमलेश कुशवाहा ने ग्राम पंचायत जोबी कलां के सचिव कमल कुशवाहा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लिखित शिकायत ईओडब्ल्यू (EOW) मुख्यालय, भोपाल में दर्ज कराई है।

पूर्व में भी हो चुकी है शिकायत

शिकायतकर्ता कमलेश कुशवाहा का आरोप है कि सचिव कमल कुशवाहा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति बनाई है। इसमें कई एकड़ जमीन, वाहन और अन्य बेनामी संपत्तियां शामिल हैं। पत्र के अनुसार, इस मामले की शिकायत पहले भी जिला पंचायत सीईओ कार्यालय, कटनी और ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक, जबलपुर में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जांच और कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू महानिदेशक से गुहार लगाई है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सचिव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन के साथ पूर्व में की गई शिकायतों की छायाप्रति भी संलग्न की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!