टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पीयेगा वह उतना ही तेजी से दहाडेगा – रेखा अंजू तिवारी

अक्षरनंदन विद्यालय में कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम घोषित,

कक्षा 5वीं और 8वीं को पुनः बोर्ड घोषित किए जाने से बच्चो को आगे बढ़ने मे अब अधिक मेहनत करनी होगी 

 

कटनी. अक्षरनंदन विद्यालय में कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम घोषित हुआ है। इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा, “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना अधिक पिएगा वह उतना ही तेजी से दहाडेगा”।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति माडंवी पांडेय ने शासन प्रशासन की इस पहल की सराहनीय प्रंशसा की और कहा कि कक्षा पांचवी और आंठवी को पुनः बोर्ड घोषित किए जाने से बच्चो को आगे बढ़ने मे अब अधिक मेहनत करनी होगी और आगे चलकर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति मीना रजावत और समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने उपस्थित हुए सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को शिक्षा का मूल मंत्र बताए और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!