टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

छात्र संघ चुनाव की रणभेरी बजी! प्रदेश नेतृत्व ने अभिषेक प्यासी को सौंपी कटनी की जिम्मेदारी

कटनी में युवा कांग्रेस का बड़ा दांव! अभिषेक प्यासी बने छात्र संघ चुनाव के जिला प्रभारी

प्रदेश ने जताया भरोसा, अभिषेक पयासी बने कटनी के जिला प्रभारी

 

कटनी। जिले में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने कटनी जिले के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की है।

 

अभिषेक प्यासी को कटनी जिले का छात्र संघ चुनाव जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष जी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस दिव्यांशु मिश्रा और जिला अध्यक्ष अजय खटीक की सहमति से की गई है।

 

युवाओं में खुशी की लहर

अभिषेक प्यासी की नियुक्ति से जिले के युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और छात्र संघ चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने अभिषेक पर भरोसा जताया है।

 

नव नियुक्त जिला प्रभारी अभिषेक प्यासी ने कहा कि _”प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। कटनी जिले के सभी कॉलेजों में छात्र हितों की आवाज बुलंद करेंगे और NSUI को चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।”_

 

नेतृत्व ने दी बधाई

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय खटीक सहित समस्त पदाधिकारियों ने अभिषेक पयासी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक के नेतृत्व में कटनी जिले में छात्र राजनीति नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!