क्राइममध्य प्रदेश

कटनी सिटी में फिर सक्रिय हुआ नशे का कारोबार, 50 रुपये में बिक रही पुड़िया

पुलिस की गश्त के बाद भी नहीं रुका गांजे का धंधा, गुर्गों से करवा रहे निगरानी

नशेड़ियों की भीड़ बढ़ी, जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

 

*कटनी.* शहर के  पुराने इलाकों में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री फिर से शुरू होने की शिकायतें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले पुलिस की सख्ती के कारण यहां यह कारोबार प्रभावित हुआ था, लेकिन अब यह गतिविधि फिर से शुरू हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सुबह से शाम तक कम कीमत पर नशीले पदार्थ की पुड़िया आसानी से उपलब्ध हो रही है। नशे की लत के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां आ रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल लोग पुलिस की नजर से बचने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

इस मामले को लेकर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।

फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!