‘ब्रेकिंग कटनी: जमीन विवाद में भाजपा नेता vs उद्योगपति… हर्ष पांडे बोले “सब आरोप बेबुनियाद”‘
अस्पताल से सामने आए हर्ष पांडे... बोले "रिपोर्ट झूठी, पहले उन्होंने हमला किया"... TI बोले "दोनों पक्षों से FIR, जांच जारी"

‘जमीन विवाद में पलटा पूरा मामला! भाजपा नेता हर्ष पांडे का बड़ा खुलासा: मुकेश सेठ खुद 15 लोगों के साथ हथियार लेकर आए थे’
*कटनी। निडर आवाज ब्यूरो।*
कटनी के *माधवनगर थाना क्षेत्र* अंतर्गत *काली मंदिर के पास जमीन अधिपत्य* को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। शहर के नामी उद्योगपति *मुकेश गुप्ता पिता विष्सु सेठ* ने भाजपा नेता *हर्ष पांडे* समेत दो दर्जन से अधिक लोगों पर जान से मारने का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई थी।

लेकिन अब इसी मामले में घायल अवस्था में *भाजपा माधव नगर मंडल अध्यक्ष हर्ष पांडे* ने अस्पताल से मीडिया के सामने आकर *चौंकाने वाले खुलासे* किए हैं।
*हर्ष पांडे ने क्या कहा?*
जिला अस्पताल में इलाजरत हर्ष पांडे ने बताया कि *मुकेश गुप्ता और उनके भाई व सहयोगियों के सभी आरोप निराधार हैं*।

उन्होंने कहा, “मुकेश सेठ खुद *10 से 15 लोगों के साथ सशस्त्र* मौके पर आए थे। सबसे पहले उन्होंने *मामा शुक्ला जी के कंधे पर जोरदार धक्का* दिया। मैंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे उठाकर पटक दिया। जिससे मुझे गंभीर चोटें आई हैं।”
हर्ष पांडे ने बताया कि इसी चोट के कारण उनका *CT Scan और X-Ray* भी हुआ है और इसी के बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
*जमीन विवाद की असली वजह*
हर्ष पांडे का आरोप है कि *श्री गुप्ता जबरन जमीन पर कब्जा* करने की नियत से आए थे।
“जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है वो *मधुरिका शुक्ला / रमेश शुक्ला की निजी जमीन* है और उनके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं। अगर मुकेश गुप्ता के पास कोई दस्तावेज है तो सार्वजनिक करें।”
उन्होंने ये भी कहा कि FIR में जिन *अरमान द्विवेदी* व अन्य का नाम लिखा गया है वो भी *पूर्णतः गलत* है। “किसी को जान से मारने का प्रयास नहीं किया गया। गुप्ता जी ऊपर वाले से डरें, जो झूठ बोल रहे हैं।”
*TI का बयान: दोनों पक्षों से FIR*
इस पूरे मामले पर *माधवनगर थाना प्रभारी* का कहना है कि *दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज* कराई गई है।

TI ने बताया, “जमीन अधिपत्य को लेकर विवाद हुआ है। मधुरिका शुक्ला / रमेश शुक्ला अपनी निजी जमीन में निर्माण कार्य करवा रहे थे। सूचना पर मुकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे थे। दोनों के कथनों के आधार पर नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ *विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज* कर ली गई है। आगे की जांच की जा रही है।”
*मीडिया में सुर्खियां*
पिछले कई दिनों से ये मामला कटनी की सुर्खियां बटोर रहा है। भाजपा नेता हर्ष पांडे को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही थीं। अब अस्पताल से उनके सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
अब आगे क्या?
पुलिस अब दोनों पक्षों के दस्तावेज, CCTV और गवाहों के बयान के आधार पर जांच करेगी। असली हकदार कौन है ये दस्तावेज ही तय करेंगे।
*रिपोर्ट: निडर आवाज, कटनी*
*#Katni #MadhavNagar #LandDispute #HarshPandey #MukeshGupta*




