19 जुलाई के प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों पर आज मंथन, रिजवान सिद्दीकी रहेंगे मौजूद
सत्कार होटल में जुटेंगे पत्रकार, 19 जुलाई के सम्मेलन की अंतिम रूपरेखा तय होगी

रिजवान अहमद सिद्दीकी और डॉ. पारस जैन की मौजूदगी में होगी श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक
19 जुलाई के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों की होगी समीक्षा।
कटनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, कटनी जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 18 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे सत्कार होटल, पन्ना मोड़, कटनी में आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली पांचवीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में संघ के आदरणीय रिजवान अहमद सिद्दीकी एवं डॉ. पारस जैन की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए। आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। तथा जिम्मेदारियों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।
जिला इकाई की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित। होने का आग्रह किया गया है। संघ ने स्पष्ट किया है। कि यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है।, इसलिए सभी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।




