क्राइममध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा में ही सुगबुगाहट: युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोले – मंडल अध्यक्ष को फंसाया, CM से मांगी उच्चस्तरीय जांच

जमीन विवाद बना सियासी मुद्दा: मृदुल मिश्रा का आरोप - दबंग सेठ के दबाव में फंसे भाजपा नेता, 23 को CM हाउस में होगी मुलाकात

“दबंग सेठ के खेल का पर्दाफाश हो”: स्लीमनाबाद में CM से मिले BJYM प्रदेश उपाध्यक्ष सौंपा ज्ञापन, 23 को भोपाल में भी मुलाकात

कटनी के *माधवनगर थाना क्षेत्र* अंतर्गत *काली मंदिर के पास जमीन अधिपत्य* को लेकर चल रहा विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। शहर के नामी उद्योगपति *मुकेश गुप्ता* ने भाजपा नेता *हर्ष पांडे* समेत दतीन दर्जन से अधिक लोगों पर जान से मारने का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई थी।

इस मामले में अब *भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा* मैदान में उतर आए हैं।

*मृदुल मिश्रा ने CM को सौंपा ज्ञापन*

सूत्रों के अनुसार कल स्लीमनाबाद में टनल का निरीक्षण करने पहुंचे *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष *मृदुल मिश्रा* ने ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि *इस पूरे केस की निष्पक्ष पुनः विवेचना करवाई जाए*, जिससे *दूध का दूध और पानी का पानी* हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के दबंग सेठ *मुकेश गुप्ता* के इशारे पर यह पूरा खेल खेला जा रहा है और इस पूरे मामले का पर्दाफाश होना चाहिए।

मृदुल मिश्रा ने कहा कि *मंडल अध्यक्ष हर्ष पांडे को द्वेषवश फंसाया गया है*। यह मामला केवल मारपीट का नहीं, बल्कि जमीन हड़पने की साजिश का है।

*23 जुलाई को CM हाउस में मुलाकात करेंगे*
भाजपा नेता ने आगे बताया कि वे इस गंभीर मामले को लेकर *23 जुलाई को सीएम हाउस भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे*। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि *इस मामले की उच्चस्तरीय जांच* करवाई जाए ताकि निर्दोषों को न्याय मिल सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन भाजपा नेताओं के इस कदम के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

नोट -“इस संबंध में दूसरे पक्ष मुकेश गुप्ता का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!