लमतरा-कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर डायवर्जन बना काल, 3 मौत, प्रशासन से सुधार की मांग*
लमतरा में ठेकेदार की लापरवाही: निर्माणाधीन ब्रिज के खतरनाक मोड़ पर हादसा, CM ने दी 4-4 लाख की मदद

लमतरा ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 29 से ज्यादा घायल
*कटनी।* जिले के लमतरा क्षेत्र में आज कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा लमतरा ब्रिज के निर्माण दौरान बनाए गए डायवर्जन/टर्न पर हुआ।
*कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर खतरनाक मोड़*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लमतरा ब्रिज निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा कोई समुचित टर्निंग/डायवर्जन व्यवस्था नहीं की गई। कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर लमतरा ब्रिज के नीचे का टर्न और MP 21 ढाबा के सामने का मोड़ लगातार खतरनाक बना हुआ है। न आने वाले वाहनों के लिए, न जाने वाले वाहनों के लिए कोई स्पष्ट संकेत या बैरिकेडिंग है। आज इसी लापरवाही की कीमत 3 लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
*CM ने दी 4-4 लाख की आर्थिक सहायता*
हादसे की सूचना पर कटनी के एसपी, कलेक्टर, स्थानीय विधायक और सांसद मौके पर पहुंचे। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों को भी मदद देने की घोषणा की है।
*ग्रामीणों की मांग: खतरनाक टर्न तुरंत सुधारो*
स्थानीय लोगों का कहना है कि सांत्वना और आर्थिक मदद के साथ हादसे की असली वजह पर भी ध्यान देना जरूरी है। जब तक लमतरा ब्रिज के नीचे और MP 21 ढाबा के सामने वाले खतरनाक मोड़ को वैज्ञानिक तरीके से ठीक नहीं किया जाएगा, हादसे रुकेंगे नहीं। ठेकेदार पर कार्रवाई कर डायवर्जन को सुरक्षित बनाया जाए।
*प्रशासन से मांग:* ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और NHAI से कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर लमतरा ब्रिज के पास तत्काल रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड के साथ साथ टर्निंग पर काम लगाने की मांग की है। जिससे कि वाहनों को मोड़ने में परेशानी न हो
*नोट:* यह खबर मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय सूत्रों के बयानों पर आधारित है। हादसे की आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की पुष्टि होगी।




