टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

पत्रकारों की आवाज सुनेगी कटनी: श्रम जीवी संघ ने VD शर्मा को 19 जुलाई के सम्मेलन का दिया निमंत्रण पत्र

होटल सत्कार में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार: VD शर्मा को श्रम जीवी पत्रकार संघ ने भेजा आमंत्रण

सांसद VD शर्मा को मिला 19 जुलाई के प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन का न्योता

 

*कटनी।* श्रम जीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भेंट कर उन्हें 19 जुलाई को कटनी के होटल सत्कार में आयोजित होने जा रहे प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद शर्मा को सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संघ की पुस्तक “दबंग दर्शन” भी उन्हें भेंट की गई। सांसद शर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए पत्रकारों की समस्याओं और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।

 

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर श्रम जीवी पत्रकार संघ कटनी के जिला अध्यक्ष पीएचडी गुरु सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सुश्री ज्योति राजपूत, रश्मि राय, कार्यवाहक अध्यक्ष अनंत गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सूरज द्विवेदी, महेंद्र सोनी गुड्डू, राकेश गोस्वामी, रावेंद्र जायसवाल सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

*19 जुलाई को होटल सत्कार में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार*  

संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि 19 जुलाई को होटल सत्कार कटनी में प्रदेशभर के पत्रकार जुटेंगे। सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा, श्रम कानूनों के क्रियान्वयन और डिजिटल युग में मीडिया की चुनौतियों पर मंथन होगा। वीडी शर्मा जी के मार्गदर्शन से पत्रकारों को नई दिशा मिलेगी।

सांसद वीडी शर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वह सम्मेलन में शामिल होने का प्रयास करेंगे और पत्रकार हितों की आवाज को हर मंच पर उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!