23 मार्च की शिकायत, आज 4 जून: EOW जबलपुर ने नहीं खोली फाइल,,RTI में फंसा EOW, 3 महीने से दबा रखी पंचायत सचिव की फाइल,
PMO तक शिकायत फिर भी कार्रवाई जीरो: पंचायत सचिव पर आय से अधिक संपत्ति का केस

पूरी खबर – ” निडर आवाज” के लिए:*
कटनी, 4 जून 2026।* ग्राम पंचायत जोबी कला, जिला कटनी के सचिव कमल कुमार कुशवाहा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता कमलेश कुशवाहा ने 23 मार्च 2026 को स्पीड पोस्ट EI919413105IN के माध्यम से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।
*RTI से हुआ खुलासा*

शिकायत पर 3 महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आवेदक कमलेश कुशवाहा ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत EOW जबलपुर से जानकारी मांगी है। RTI में पूछा गया है कि शिकायत 23-03-2026 को कार्यालय में किस दिनांक को प्राप्त हुई और आज तक जांच अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की।
आवेदक ने EOW से दैनिक प्रगति रिपोर्ट, FIR की स्थिति और फाइल नोटिंग्स की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। RTI आवेदन की प्रति ” निडर आवाज” को प्राप्त हुई है।
*PMO और लोकायुक्त तक पहुंचा मामला*

कमलेश कुशवाहा ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली और लोकायुक्त संगठन भोपाल को भी आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप लगाया है कि कलेक्टर कटनी, EOW जबलपुर और EOW भोपाल को लिखित शिकायत देने के बावजूद आज तक न तो जांच शुरू हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
आवेदक का आरोप है कि जिला प्रशासन और राज्य की एजेंसी EOW किसी शिकायत पर महीनों तक कोई संज्ञान नहीं लेती, जिससे आम नागरिक का शासन-प्रशासन से भरोसा उठ रहा है।

*क्या है आरोप*
आवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव कमल कुमार कुशवाहा द्वारा सचिव पद पर रहते हुए आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की गई है। आवेदक ने CBI से मामले की जांच कराने की मांग भी की है।

> _नोट: यह खबर आवेदक द्वारा दायर RTI और विभिन्न कार्यालयों को दिए गए आवेदनों पर आधारित है। ” निडर आवाज” ने EOW जबलपुर और संबंधित पंचायत सचिव का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया है। जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।




