कटनी पुलिस की तत्परता: CCTV की मदद से 9 वर्षीय नाबालिग को घंटों में खोजा, SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर NKJ थाना की बड़ी सफलता
खोया ‘मुस्कान’ लौटा: NKJ पुलिस ने 9 साल के बच्चे को खिरहनी से किया दस्तयाब, परिजनों ने की पुलिस की सराहना

थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा चंद घंटो मे 9 वर्षीय नबालिग बालक को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया दस्तयाब
13 मई 2026 .कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालक को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण– कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालक के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 250/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहृत बालक को थाना क्षेत्र के सीसीटीव्ही कैमरो की फुटेज के आधार पर बडी खिरहनी क्षेत्र से चंद घण्टो मे पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालक के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , प्र.आर. 63 गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन , प्र.आर. 159 कोदूलाल पटेल ,आर सुजीत , राजेंद्र पटेल ,नरेंद्र टेकाम की सराहनीय भूमिका रही सराहनीय भूमिका रही ।




