कटनी में बेनामी का सबसे बड़ा मामला: आदिवासी के नाम 200 एकड़, पीड़ित बोले “बचा लो” – गुप्त स्थान पर छिपे`
जबरन बनवाया पैन-सिम, गुलाब गोंड और पत्नी को जान से मारने की धमकी, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

आदिवासी दंपति घर छोड़कर गुप्त स्थान पर, पीड़ित ने लगाई गुहार “हमें बचा लो”, प्रशासन से सुरक्षा और जांच की मांग`
*कटनी।* जिले में आदिवासी शोषण और बेनामी संपत्ति का गंभीर मामला सामने आया है। कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी चौकी के ग्राम करहिया खुर्द निवासी गोंड आदिवासी दंपति गुलाब गोंड और मुलिया बाई के नाम पर कटनी-डिंडोरी में लगभग 200 एकड़ जमीन खरीदी गई। अब उस जमीन को बेचने का विरोध करने पर दंपति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी से डरे पीड़ित परिवार ने अपना घर छोड़ दिया है और डर के कारण गुप्त स्थान पर रहने को मजबूर है।
पीड़ित की गुहार: “हम गुप्त जगह में हैं”
पीड़ित *गुलाब गोंड* ने `निडर आवाज़` को बताया कि कटनी गोलबाजार के दो प्रभावशाली लोगों ने उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाया है। पीड़ित का कहना है:
“साहब हम डर गए हैं। वो लोग बोल रहे हैं बेच दो नहीं तो जान से मार देंगे। हम गुप्त जगह में हैं। हमको बचा लो।”
`निडर आवाज़` के पास पीड़ित का ऑडियो बयान भी मौजूद है।

गुलाब गोंड ने आरोप लगाया कि 22.07.2026 को कुछ लोगों ने उन्हें घर से ले जाकर जबरन पैन कार्ड बनवाया और पत्नी *मुलिया बाई* की सिम भी निकाल ली।
*200 एकड़ जमीन का पूरा ब्यौरा*
24.07.2026 को कलेक्टर कटनी को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार गुलाब गोंड और मुलिया बाई के नाम पर कई जगह जमीन खरीदी गई है।

– *मड़ई में 55 एकड़*
– *पटरा में 18 एकड़*
– *कटुआ में 65 एकड़*
– *रामपुर डिंडोरी में 13 एकड़*
– *अन्य जगह लगभग 100 एकड़*
शिकायत में आरोप है कि कुछ जमीन पहले ही बेची जा चुकी है और बाकी जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है।
*कानूनी पहलू*
कानून विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला *बेनामी लेनदेन अधिनियम 2016* के तहत आता है। इसमें पैसा किसी और का और संपत्ति किसी और के नाम होती है। साथ ही *IPC 420 धोखाधड़ी, 384 जबरन वसूली, 506 आपराधिक धमकी* और *SC/ST एक्ट* के तहत जांच की मांग की गई है।
*प्रशासन से मांग*
पीड़ित दंपति ने कलेक्टर और एसपी से जानमाल की सुरक्षा देने और बेनामी रजिस्ट्रियों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
*निडर आवाज़ की मांग*
प्रशासन को तत्काल *गुलाब गोंड और मुलिया बाई* को सुरक्षा मुहैया कराकर कुठला थाने में मामला दर्ज करना चाहिए। 200 एकड़ की सभी संदिग्ध रजिस्ट्रियों की जांच हो ताकि आदिवासी परिवार को न्याय मिल सके।




