निविदा नहीं, विज्ञापन नहीं – सीधी भर्ती का खेल, अमाड़ी समिति में धांधली: OBC महासभा का 7 दिन का अल्टीमेटम
"खानदान राज" एक ही परिवार का कब्जा, जनता में आक्रोश , सेवानिवृत्त के बाद भी पद पर नाम` 7 माह पहले रिटायर, फिर भी विक्रेता लिस्ट में

सहकारी समिति में “खानदान राज”! सेवानिवृत्त विक्रेता के बेटे को बना दिया राशन दुकानदार, OBC महासभा ने दी 7 दिन में आंदोलन की चेतावनी
*कटनी।* तहसील बड़वारा के ग्राम अमाड़ी कांटी स्थित सहकारी समिति में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। OBC महासभा कटनी के जिला अध्यक्ष डॉ. बीके पटेल ने जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि एक विशेष “खानदान” द्वारा समिति में मनमानी कर नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
*क्या है पूरा मामला*
डॉ. पटेल ने कहा कि समिति के पूर्व विक्रेता *रामकृष्ण गौतम* जो 7 माह पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनका नाम आज भी “वितरण मशीन विक्रेता” पद पर चल रहा है। आरोप है कि उन्होंने धांधली कर अपने पुत्र *निलेश गौतम* को समिति में भर्ती करा दिया।

डॉक्टर पटेल ने कहा गया है कि निलेश गौतम पिता के नॉमिनी होने के कारण राशन दुकान संचालित कर रहे हैं। जबकि इस पद के लिए कोई निविदा नहीं निकाली गई, न विज्ञापन जारी हुआ। सीधे भर्ती कर आम युवाओं और OBC वर्ग के साथ धोखा किया गया है।
“खानदान राज” और अधिकारियों पर संरक्षण का आरोप
डॉ. पटेल ने आरोप लगाया कि समिति में एक ही परिवार/समूह का कब्जा है। इसे वे “खानदान राज” बता रहे हैं। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर दोषियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी कलेक्टर कार्यालय में स्थानीय जनों द्वारा शिकायत की गई , पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
*7 दिन की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन*
OBC महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि अमाड़ी सहकारी समिति की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर IPC व सहकारिता अधिनियम के तहत FIR दर्ज हो। साथ ही संलिप्त समिति प्रबंधक और अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिवस के अंदर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो OBC महासभा कटनी द्वारा *कलेक्ट्रेट कटनी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन* किया जाएगा।
*निडर आवाज़ की मांग*
प्रशासन को चाहिए कि सहकारी समितियों में हो रही पारिवारिक भर्तियों की जांच कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि योग्य OBC और अन्य वर्ग के युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।




