टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
निडर आवाज समाचार का असर: जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज खत्म
दावों पर उठे सवाल, जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने का श्रेय लेने पर विवाद

कटनी में जलकर मुद्दे पर श्रेय की राजनीति तेज, अब मिली राहत
कटनी: निडर आवाज समाचार द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में जलकर पर लगाए जा रहे चक्रवृद्धि ब्याज को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिली है ।

गौरतलब है कि निडर आवाज समाचार ने अपनी खबर में बताया था कि नगर निगम महापौर द्वारा जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने का श्रेय लेने पर विवाद हुआ था। विपक्ष और स्थानीय नेताओं ने महापौर के दावों पर सवाल खड़े किए थे।

नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, जो अब जाकर सफल हुए हैं। भाजपा नेता इंद्र मिश्रा की भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका बताई जा रही है।
क्या आपको लगता है कि इस फैसले से आम जनता को राहत मिलेगी?




