क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कन्हवारा में अवैध शराब बिक्री पर सरपंच ने उठाया सख्त कदम, थाना प्रभारी को लिखा पत्र

सरकारी शराब दुकान के बावजूद गली-गली बिक रही शराब, सरपंच ने की कार्रवाई की मांग

महिलाओं और बच्चों के भविष्य की चिंता, सरपंच ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग

 

कटनी: कन्हवारा ग्राम पंचायत में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ स्थानीय सरपंच ने मोर्चा खोल दिया है। सरपंच रतन लाल आदिवासी ने कुठला थाना प्रभारी को एक औपचारिक पत्र लिखकर गांव में अवैध मदिरा बिक्री को तत्काल बंद करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि गांव में सरकारी शराब दुकान होने के बावजूद बौली मोहल्ला और शंकर चौक जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। इस अवैध बिक्री के कारण मोहल्ले का वातावरण दूषित हो रहा है, जिसका सबसे ज्यादा बुरा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।

सरपंच ने विनम्र निवेदन किया है कि अवैध बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। इस पत्र की एक प्रति सूचना के लिए एसपी महोदय, कटनी को भी भेजी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!