देशधर्ममध्य प्रदेश

कन्हवारा: बरसते पानी में भी नहीं रुकी भक्ति, भूत भावन जागेश्वर धाम में बना रहे सैकड़ों पार्थिव शिवलिंग

श्रावण मास में कन्हवारा बना शिवमय, बारिश के बीच भी उमड़े भक्त, किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण

जागेश्वर धाम में 5 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू, शाम को प्रिया किशोरी जी सुनाएंगी राम कथा

 

कटनी / कन्हवारा। श्रावण के पवित्र मास में ग्राम कन्हवारा स्थित भगवान भूत भावन जागेश्वर धाम  शिवमय हो गया है। यहां *5 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक का भव्य आयोजन चल रहा है। विशेष बात यह है कि विगत दिनों से लगातार बरसात जारी होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगाने धाम पर पहुंच रहे हैं।

आज सुबह से ही मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने रंग-बिरंगे वस्त्रों में थाली में सुंदर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा की। फोटो में देखा जा सकता है कि एक भक्त ने नाग देवता के साथ अत्यंत सुंदर शिवलिंग का निर्माण किया है, जिसे फूलों और रंगों से सजाया गया है।

दूसरी ओर मुख्य मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक भी किया जा रहा है। यजमान परिवार ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आज सप्तम दिवस की राम कथा

उल्लेखनीय है कि प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में ही सप्तम दिवस की श्री राम कथा का भी आयोजन हो रहा है। शाम 4 बजे से वृंदावन धाम से पधारी देवी प्रिया किशोरी जी के मुखारविंद से भक्त राम कथा का रसपान करेंगे।

बरसात और शिवलिंग निर्माण की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!