टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

“पाप का घड़ा” फोड़कर अनोखा प्रदर्शन: NEET पेपर लीक पर युवाओं का फूटा गुस्सा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

शिक्षा व्यवस्था बचाने प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में उतरे कटनी के युवा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA भंग करने की मांग

 

*कटनी*। NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक और धांधली के विरोध में सोमवार को कटनी में युवाओं और छात्र संगठनों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री *धर्मेंद्र प्रधान का “पाप का घड़ा”* लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर उसे जमीन पर फोड़ दिया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर ले रखे थे। एक मटके पर “धर्मेंद्र प्रधान तेरे पाप का घड़ा” लिखा हुआ था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की शुचिता भंग हुई है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही बार-बार पेपर लीक के मामलों में नाकाम रही *राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA को भंग* कर पारदर्शी और सुरक्षित नई परीक्षा प्रणाली बनाई जाए।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों और सोनम वांगचुक जी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया।

ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के बाद “पाप का घड़ा” जमीन पर टूटा पड़ा था और प्रदर्शनकारी ज्ञापन सौंपते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!