मंत्री राकेश सिंह को मिला कटनी पत्रकार सम्मेलन का आमंत्रण, स्वीकारी शुभकामनाएं
कटनी में 19 जुलाई को श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सम्मेलन, मंत्री राकेश सिंह को दिया न्यौता

पत्रकार हितों पर होगी चर्चा: राकेश सिंह को कटनी सम्मेलन में आने का दिया आमंत्रण
*कटनी।* मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की पांचवीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 जुलाई 2026 को कटनी में होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री आदरणीय राकेश सिंह जी को आमंत्रित किया है।
*जबलपुर में हुई सौजन्य भेंट*

आज जबलपुर स्थित होटल नर्मदा जंक्शन में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्हें सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने मंत्री जी से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया।
मंत्री राकेश सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और ऐसे मंचों से उनकी समस्याओं को आवाज मिलती है।

*प्रदेशभर के पत्रकार जुटेंगे*
उल्लेखनीय है कि कटनी में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन प्रदेशभर के पत्रकारों का संगम बनेगा। इसमें पत्रकारिता के समसामयिक विषयों, पत्रकार हितों, संगठन की गतिविधियों तथा मीडिया जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं संगठन पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।




