क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

Nidar Awaaz EXCLUSIVE कटनी में ये कैसी व्यवस्था? महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल

रक्षाबंधन पर भी नहीं सुधरी व्यवस्था, अस्पताल रोड पर हालात जस के तस

कंपोजिट दुकान के बाहर दिनभर भीड़, पुलिस गश्त नदारद – जनता परेशान

जिला अस्पताल और चौपाटी मार्ग पर कंपोजिट मदिरा दुकान के बाहर दिनभर भीड़, महिलाओं और मरीजों को हो रही परेशानी,

 

कटनी। शहर में रक्षाबंधन पर्व की धूम है, लेकिन जिला शासकीय अस्पताल और चौपाटी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हालात इसके उलट हैं। यहां स्थित अंग्रेजी/देशी कंपोजिट मदिरा दुकान (लायसेंसी – लाल जी पटेल 2026-27) के बाहर रोजाना की तरह ही भीड़ का नजारा देखा जा रहा है।

निडर आवाज की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि सुबह से ही दुकान के बाहर 15 से 20 लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। बारिश के बावजूद लोग वहीं खड़े थे। इसी रास्ते से जिला अस्पताल जाने वाले मरीज, तीमारदार, महिलाएं और बुजुर्ग भी गुजरने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों और फूल-प्रसाद विक्रेताओं का कहना है कि भीड़ के कारण आवागमन में दिक्कत होती है और परिवार के साथ निकलने में असहजता महसूस होती है। त्योहार के समय तो इस मार्ग पर पुलिस की विशेष गश्त होनी चाहिए, लेकिन मौके पर ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।

 

सबसे बड़ा सवाल – संवेदनशील जोन में व्यवस्था क्यों नहीं?

नियमों के अनुसार अस्पताल, स्कूल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाती है। बोर्ड पर स्वयं लिखा है “मदिरा पान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।” ऐसे में सवाल उठता है कि जब अस्पताल के सामने ही इस तरह की भीड़ लग रही है तो मरीजों और महिलाओं की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?

प्रशासन से निडर सवाल:

1. त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त क्यों नहीं बढ़ाई गई?

2. अस्पताल मार्ग पर लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी किसकी है?

3. आम नागरिक, विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित आवागमन कैसे मिलेगा?

निडर आवाज ने इस संबंध में जिम्मेदारों से पक्ष जानने का प्रयास किया है। जवाब आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

नोट: खबर जनहित में प्रकाशित की गई है। सभी फोटो में प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए चेहरे ब्लर किए गए हैं। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को टारगेट करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है।

 

#कटनी #जिला_अस्पताल #कानून_व्यवस्था #निडर_आवाज #जनता_की_आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!