बारात के दौरान हुए विवाद में घायलों से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया
कटनी: इंद्रानगर मामले में बसपा ने प्रशासन से की निष्पक्ष कार्रवाई की अपील, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

इन्द्रानगर में हुई मारपीट की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन
दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो होगा प्रदेश स्तर पर आंदोलन
कटनी। बसपा जिला अध्यक्ष डीसी राम ने विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाए है कि विगत 20 अप्रैल 2026 को कटनी के इंद्रानगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में चैधरी परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित था। बारात में आई दूल्हे की गाड़ी खराब होने के कारण बारात देर से लगी। बारात लगते समय पुलिस द्वारा बारातियों को अपशब्द एवं जातिसूचक शब्द कहे गये और इसी बात को लेकर बारातियों एवं पुलिस में कहा सुनी हो गई।

एएसआई द्वारा आक्रोशित होकर बारात में आये लोगों पर एवं लड़की के घर वालों को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठियों से मारपीट की गई जिसमें कई लोग घायल हुए थे। कटनी एसपी द्वारा दोषी पुलिस कर्मियों पर सिर्फ लाईन अटैच की कार्यवाही की गई। दोषी पुलिस कर्मियों पर उचित कार्यवाही नहीं होने पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल, कटनी बसपा जिलाध्यक्ष डी.सी.राम, की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 14 मई 2026 को कटनी कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

कटनी पहंुचे प्रदेश अध्यक्ष श्री पिप्पल एवं जिलाध्यक्ष श्री राम सहित अन्य बसपा का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास इंद्रानगर पहुंचे, जहां पर घटना की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ितों को आश्वासन दिया कि अगर पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो इस घटना को प्रदेश स्तर पर उठाया जावेगा। इस घटना को लेकर बहुजन समाज में भारी आक्रोश है।




