सट्टा किंग संजू नरगडिया बड़खेड़ा से चला रहा साम्राज्य,चौकी प्रभारी बोले ‘जांच करवाते हैं’
Nidar Awaj ने 5 मई को बताया था बड़खेड़ा का राज, आज भी चल रहा सट्टा

बड़खेड़ा बना ‘सट्टा किंग’ संजू नरगडिया का मेन ठीहा! कर्हैया समेत 3 गांव में जाल, बिलहरी चौकी प्रभारी बोले – ‘जांच करवाते हैं‘
*कटनी।* बिलहरी चौकी क्षेत्र में अवैध सट्टे का अड्डा अब पूरी तरह बड़खेड़ा में शिफ्ट हो चुका है। ‘सट्टा किंग’ के नाम से कुख्यात संजू नरगडिया ने बड़खेड़ा को अपना मेन ठीहा बनाकर कर्हैया और तीसरे गांव बिलहरी तक सट्टे का नेटवर्क फैला रखा है। Nidar Awaj Live News ने 05 मई 2026 को ही इस कारोबार का खुलासा किया था, पर 1 महीने बाद भी संजू नरगडिया के हौसले बुलंद हैं।
*बड़खेड़ा: संजू नरगडिया का गढ़*
सूत्रों के मुताबिक संजू नरगडिया खुद बड़खेड़ा में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। बड़खेड़ा से ही उसके गुर्गे कर्हैया और आसपास के गांवों में सट्टे की पर्ची सप्लाई करते हैं। सुबह 10 बजे से नंबर लेना शुरू, शाम 5 बजे रिजल्ट। कैश का लेनदेन बड़खेड़ा के चौराहे और गली-मोहल्लों में हाथों-हाथ।
स्थानीय लोग बताते हैं कि बड़खेड़ा में रोजाना लाखों का दांव लग रहा है। स्कूल के लड़के, मजदूर, किसान सब इस जाल में फंस रहे हैं। घर-जमीन बिक रही है, पर ‘सट्टा किंग’ संजू नरगडिया का साम्राज्य बड़खेड़ा से लगातार बढ़ रहा है।
Nidar Awaj Live News ने 05 मई 2026 को *https://nidarawaj.live/2026/05/bilhree-men-stta-king-sanjoo-nrgdiya-ke-hausle-buland* … लिंक के साथ बड़खेड़ा-कर्हैया के पूरे नेटवर्क की पोल खोली थी। खबर में साफ लिखा था कि बड़खेड़ा संजू नरगडिया का मेन ठीहा है और उसके गुर्गे यहां से ऑपरेट कर रहे हैं।
बावजूद इसके एक महीने बीत जाने के बाद भी बड़खेड़ा में सट्टा खुलेआम चल रहा है।* बिलहरी पुलिस और आला अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे का बयान:*
इस पूरे मामले पर जब निडर आवाज ने बिलहरी चौकी प्रभारी *सुयश पांडे* से बात की तो उन्होंने कहा – *”जांच करवाते हैं“*।
*कानूनी प्रावधान:*
*MP सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1959 धारा 4, 4A*: सट्टा खिलाना, संचालित करना संज्ञेय अपराध। बड़खेड़ा में खुलेआम चल रहा ये कारोबार सीधे कानून का उल्लंघन है।
*जनता की मांग:*
बड़खेड़ा और कर्हैया के लोगों का कहना है कि “SP कटनी संजू नरगडिया पर रासुका लगाकर बड़खेड़ा से पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करें।
रिपोर्ट: निडर आवाज, महेंद्र सोनी, कटनी
पहली खबर: 05 मई 2026
स्थिति: बड़खेड़ा में सट्टा जारी, कार्रवाई नहीं*




