देशधर्ममध्य प्रदेश

अयोध्या से पधार रहीं साध्वी राधिका किशोरी जी, कन्हवारा में 9 दिन सुनाएंगी श्री राम कथा

प्राचीन गौरी शंकर मंदिर कन्हवारा मे साध्वी राधिका किशोरी जी के मुखारविंद से होगी श्री राम कथा, 24 को महाभंडारा

1 लाख पार्थिव शिवलिंग और श्री राम कथा: कन्हवारा में 15 अगस्त से भक्ति का महासंगम

 

कटनी।  प्राचीन गौरी शंकर मंदिर, कन्हवारा परिसर में 15 अगस्त 2026 से 9 दिवसीय “श्री राम कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस दिव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है।

 

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 15 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।

इस वर्ष कथा की विशेषता यह है कि यह कथा वाचिका के मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन *15 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक* किया जाएगा।

इसके साथ ही 20 अगस्त से 24 अगस्त तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 1 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण* का महासंकल्प लिया गया है। श्रद्धालु मिट्टी के शिवलिंग बनाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर पुण्य के भागी बनेंगे।

महोत्सव का समापन *24 अगस्त 2026, सोमवार को दोपहर 1:00 बजे पूर्ण आहुति एवं महाप्रसाद वितरण* के साथ होगा। इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

*स्थान:* प्राचीन गौरी शंकर मंदिर, कन्हवारा, कटनी (म.प्र.)

आयोजक:* समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी

बोलो सियावर रामचंद्र की जय! हर हर महादेव!*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!