मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

कटनी महिला कांग्रेस का अनोखा आयोजन, पतंग के जरिए बेटियों ने रखी अपनी बात

"मां तुझे सलाम" अभियान में कटनी की बेटियों ने पतंग से दी अभिव्यक्ति, दिल्ली भेजे गए वीडियो

स्वतंत्रता दिवस पर महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, प्रथम विजेता को 10 लाख का इनाम

 

कटनी।  79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा “मां तुझे सलाम मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा दीदी एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रीना बोरासी दीदी के निर्देशानुसार कटनी शहर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की सोच, सपनों, भावनाओं और रचनात्मकता को उड़ान देना था। कार्यक्रम में 15 से 25 वर्ष की बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी बेटियों ने अपनी-अपनी पतंग बनाकर उसके माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति को दुनिया के सामने रखा।

प्रतिभागियों ने अपनी पतंगों के साथ वीडियो बनाकर अपनी बातें रखीं और QR Code के माध्यम से अपनी कला एवं भावनाओं को सीधे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पतंगों और उन पर लिखे संदेशों को वीडियो और QR कोड के माध्यम से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय भेजा गया है। वहां से विजेता प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रथम विजेता को 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला जी उपस्थित रहे। उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

इस दौरान शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक, वर्षा बेरा, मंगल सिंह, रमेश सोनी, अभिषेक शिवहरे, रॉबिन पीटर, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!