टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

“कन्हवारा के ‘जहर उगलते नलों’ पर एक्शन: PHE इंजीनियर ने घर-घर जाकर देखी हकीकत, सैंपल लिए”

"24 घंटे में असर: दूषित पानी की खबर छपते ही कन्हवारा पहुंचे PHE इंजीनियर, SDO अब भी नदारद"

वार्ड-15 में घर-घर जाकर देखी हकीकत, ग्रामीणों ने दिखाई काले पानी की बोतलें | SDO साकेत सुहाने अब भी नदारद*

 

कन्हवारा, 21 मई 2026:* ‘कन्हवारा में डबल कांड’ की खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर ही प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार दोपहर PHE विभाग के इंजीनियर खिलेश सार्वे ग्राम कन्हवारा के वार्ड-15 पहुंचे और दूषित पेयजल सप्लाई की जांच शुरू की।

 

*ग्रामीणों ने घेरा, बताई पीड़ा*

इंजीनियर सार्वे के पहुंचते ही वार्ड-15 के आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं-बुजुर्गों ने नलों से आ रहे बदबूदार काले पानी की बोतलें दिखाकर अपनी पीड़ा बताई। एक बुजुर्ग ने कहा, _”साहब 2 महीने से यही जहर पी रहे हैं। बच्चे बीमार हैं, कोई सुनने वाला नहीं था।”_

*मौके पर दिखी लापरवाही*

जांच के दौरान इंजीनियर सार्वे ने पाया कि गलियों में नालियों का गंदा पानी जमा है और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पुरानी लाइन से ही नाली का पानी मिक्स होकर घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार शेट्टी ने नई पाइप लाइन बिछाई ही नहीं।

*SDO अब भी गायब, सवाल बरकरार*

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में PHE SDO साकेत सुहाने का नाम लगातार सामने आ रहा है, जो कल तक फोन नहीं उठा रहे थे। आज भी जांच में SDO नदारद रहे। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि _”इंजीनियर तो आ गए, लेकिन हनुमान गढ़ी टंकी में घटिया माल की जांच कौन करेगा? SDO साहब कब आएंगे?”_

*इंजीनियर ने दिया आश्वासन*

मौके पर जांच करने पहुंचे इंजीनियर खिलेश सार्वे ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि _”रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। पाइप लाइन की मरम्मत और पानी के सैंपल लेकर लैब जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।”_

*अब आगे क्या?*

1. *पानी के सैंपल:* इंजीनियर ने दूषित पानी के सैंपल लिए। रिपोर्ट आने पर असली सच्चाई सामने आएगी।

2. *हनुमान गढ़ी टंकी:* ग्रामीणों ने मांग की कि जिस तरह वार्ड-15 की जांच हुई, वैसे ही हनुमान गढ़ी की निर्माणाधीन टंकी की गुणवत्ता की भी जांच हो।

3. *ठेकेदार पर एक्शन:* शेट्टी ठेकेदार पर FIR और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई कब होगी, इस पर नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!