टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“कटनी बनेगा पत्रकारों का महाकुंभ: 19 जुलाई को शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यसमिति” बैठक

श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक सत्कार होटल में* *शलभ भदौरिया-सुनील त्रिपाठी रहेंगे मौजूद

19 जुलाई को कटनी में होगा पत्रकारों का महाकुंभ: श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक

 

कटनी/भोपाल * मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अगली प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 19 जुलाई 2026 को कटनी स्थित सत्कार होटल में आयोजित की जाएगी।

 

संघ के महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी को कटनी जिला इकाई द्वारा आमंत्रण प्राप्त हुआ था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। कटनी जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राजपूत के आग्रह पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के साथ-साथ जबलपुर संभाग का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

महासचिव त्रिपाठी ने बताया कि कटनी जबलपुर संभाग का एक प्रमुख औद्योगिक जिला है और प्रदेश के हर रेलवे स्टेशन से सीधा जुड़ा हुआ है। इसी कारण बैठक के लिए कटनी का चयन किया गया है, ताकि प्रदेशभर के पदाधिकारियों को पहुंचने में सुविधा हो।

 

सभी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, संयोजकों, कार्यकारिणी सदस्यों, संभागीय अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिवों तथा जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिवों को विधिवत एजेंडा और आमंत्रण शीघ्र ही व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जा रहा है। *केवल आमंत्रित साथी ही बैठक में शामिल हो सकेंगे।*

 

गौरतलब है कि बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!