ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद, CM के जाने के बाद सौंपा ज्ञापन
छात्र-युवाओं के मुद्दे उठाने पर कांग्रेस अध्यक्ष को रोका, पुलिस ने किया घेराव

CM से मिलने जा रहे थे अमित शुक्ला, बड़वारा और रंगनाथ पुलिस ने रास्ते में रोका
*कटनी.* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कटनी के छात्र-युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने जा रहे जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। आरोप है कि बड़वारा और रंगनाथ थाना की 3 गाड़ियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर उनका रास्ता रोका और फिर उन्हें SP कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलीमनाबाद से रवाना होने तक नजरबंद रखा गया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री को कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज, नए रोजगारोन्मुखी कोर्स और माइनिंग आधारित तकनीकी शिक्षा की मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। लेकिन पुलिस कार्रवाई के कारण वे CM से नहीं मिल सके।
मुख्यमंत्री के जाने के बाद अमित शुक्ला ने नायब तहसीलदार के माध्यम से CM के नाम ज्ञापन सौंपा।
*ज्ञापन में 3 बड़ी मांगें:*
1. *कटनी में पीपी मॉडल के बजाय पूर्णतः शासकीय मेडिकल कॉलेज* की स्थापना
2. *PM एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय में* BCA, BBA, http://B.Ed., LL.B., B.A. LL.B., http://B.Com. LL.B., http://B.Sc. LL.B. एवं http://D.Pharm. जैसे कोर्स शुरू करना
3. *शासकीय पॉलीटेक्निक में* माइनिंग इंजीनियरिंग, माइन सर्वेइंग, माइन सेफ्टी सहित माइनिंग आधारित तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करना
इस पर अमित शुक्ला ने कहा कि “छात्रों और युवाओं के भविष्य के मुद्दे उठाने वालों को पुलिस के माध्यम से रोकना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कटनी के विद्यार्थियों के शिक्षा और रोजगार के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।”
इस दौरान वरिष्ठ नेता झम्मटमल थारवानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।




