इंडियन कॉफी हाउस में मना अधिवक्ता संगठन का स्थापना दिवस, मातृशक्ति अधिवक्ताओं के सम्मान पर दिया जोर
अधिवक्ता हित-सुरक्षा का संकल्प: कटनी में संयुक्त अधिवक्ता भारत का 5वां स्थापना दिवस, रेखा अंजू तिवारी को स्मृति चिन्ह

कटनी में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत का 5वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना, समाजसेवी अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी स्मृति चिन्ह से सम्मानित
*कटनी, 1 जून 2026:* अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत का पांचवा स्थापना दिवस शनिवार को कटनी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंडियन कॉफी हाउस में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता नानक देवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को मानवता जनहितार्थ कार्यों के लिए स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
*मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा*

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकुमार वलेजा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक कैलाश नारायण गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी करण शाक्य ‘कक्काजी’, टैक्स बार लॉ एसोसिएशन अध्यक्ष सीनियर अधिवक्ता हरीशचंद नांरग, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश निगम, सीनियर अधिवक्ता ललित तिवारी, अशोक तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष संतु परौहा, सीनियर अधिवक्ता राजकुमार बक्शी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संचालन अधिवक्ता मीना सिंह बघेल ने किया।
*मातृशक्ति का सम्मान*

जिलाध्यक्ष नानक देवानी, जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय, एड0 शिखा पांडेय, एड0 वीणा नामदेव, एड0 पूनम रैदास एवं समाजसेवी अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित मातृशक्तियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का रोली-तिलक व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य*
आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत में अधिवक्ता हित, कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत अधिवक्ताओं की सुरक्षा, खासकर सम्मानित मातृशक्तियों का ध्यान रखना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सीनियर-जूनियर अधिवक्ताओं एवं मातृशक्ति अधिवक्ताओं को स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान दिया गया।
*विशेष सहयोग*
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत कटनी टीम के विशेष सहयोगी समाजसेवी सुश्री लता खरे, एड0 वंदना झामनानी, एड0 मनु साहू, एड0 अरूण जैसवानी, एड0 उमाकांत पटेल, एड0 निगार सुल्ताना, मुस्कान चीजवानी, वंदना गैलानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।




