स्कूलों में ई-अटेंडेंस और छात्रावासों में अवकाश न मिलने पर लघु वेतन कर्मचारी संघ का उग्र प्रदर्शन का ऐलान
लघु वेतन कर्मचारी संघ ने CMPC परीक्षा और ई-अटेंडेंस को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

कटनी: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति अटकी, संघ ने कहा – शासन दे जवाब वरना होगा उग्र आंदोलन
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार 26 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की कई समस्याओं पर चर्चा कर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता *जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके* ने की। जानकारी *मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय* ने दी।

*बैठक में उठे 3 बड़े मुद्दे:*
1. *पदोन्नति में अड़ंगा*: संघ ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के नए पत्र के अनुसार अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पदोन्नति के लिए *CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य* कर दिया गया है। जबकि पूर्व के आदेश में इस संबंध में कोई नियम नहीं था। इसी कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं।
2. *ई-अटेंडेंस का विरोध*: स्कूल शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए संघ पहले ही मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन दे चुका है।
3. *साप्ताहिक अवकाश नहीं*: आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल रहा है। संघ का कहना है कि यह श्रम विभाग और मध्य प्रदेश शासन के अवकाश नियमों की अवहेलना है।
*आंदोलन की चेतावनी*
संघ ने कहा कि यदि इन सभी समस्याओं का उचित समाधान नहीं हुआ तो प्रांतीय निर्देशानुसार *उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन* किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

*संघ का विस्तार*
बैठक में संघ का विस्तार भी किया गया। *जमुना महतो* को महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष और *अर्चना सेन* को आदिम जाति कल्याण विभाग की विभागीय समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी।
*उपस्थित रहे*: अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष, मनोज श्रीवास, राकेश जसूजा कार्यकारी अध्यक्ष, हमीद खान, बाबूलाल अहिरवार, नीलेश पौराणिक, अजीमुद्दीन शाह, हरीश बेन, धर्मेंद्र राज, बालकदास, राकेश पांडेय, प्रदीप रजक, अमर बर्मन सहित अन्य पदाधिकारी।




