टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

9 अगस्त को कन्हवारा में आदिवासी शक्ति का प्रदर्शन, शंकर चौक से निकलेगा विशाल जुलूस

ढोल-नगाड़े और आदिवासी वेशभूषा के साथ गूंजेगा "जोहार" का नारा`

विश्व आदिवासी दिवस पर कन्हवारा में गूंजेगा आदिवासी स्वाभिमान, 9 अगस्त को निकलेगा विशाल जुलूस

 

*कटनी।* आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के प्रतीक *विश्व आदिवासी दिवस* इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ग्राम *कन्हवारा* में आदिवासी समाज 9 अगस्त को त्यौहार के रूप में इस दिवस को मनाएगा।

 

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत *शंकर चौक* से होगी। यहां से *विशाल रैली* निकाली जाएगी जो बस स्टैंड तक जाएगी और फिर वापस शंकर चौक पर आकर समापन होगा।

 

*ढोल-नगाड़े, पारंपरिक वेशभूषा और झांकियां* रैली की मुख्य आकर्षण रहेंगी। हाथों में बैनर-पोस्टर और “विश्व आदिवासी दिवस” के नारे के साथ सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुलूस में शामिल होंगे।

 

*आदिवासी स्वाभिमान का प्रतीक*

आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि *जल-जंगल-जमीन* के अधिकार और संस्कृति को बचाने का संकल्प दिवस है। इस दिन नई पीढ़ी को अपने रीति-रिवाज, भाषा और परंपराओं से जोड़ने का काम किया जाता है।

 

समाज के गोरे कोल ने सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस जुलूस को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!