टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

TL बैठक से गायब मंडी सचिव को कलेक्टर का नोटिस, उधर गेट पर किसानों से डबल वसूली

कलेक्टर की फटकार के बाद भी नहीं सुधरी कटनी मंडी, कर्मचारी निरंकुश, रोजाना लाखों के मंडी शुल्क का नुकसान

इधर कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस, उधर गेट पर किसानों से 5 की पर्ची पर 10 वसूली, अंदर सब्जी गाड़ियों से प्राइवेट वसूली के लग रहे आरोप 

 

कटनी।* जिले में शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर कटनी ने अब सख्त रुख अपना लिया है। *कटनी कृषि उपज मंडी के सचिव मनीष मंडावी को TL (Time Limit) बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे साफ है कि मंडी सचिव अपने कर्तव्य के प्रति कितने सजग हैं।

लेकिन असली कहानी तो नोटिस से भी बड़ी है। नोटिस तो सिर्फ बहाना है, मंडी के अंदर का खेल तो कहीं ज्यादा गहरा है।

गेट पर खुलेआम 5 की जगह 10 रुपए की लूट

मंडी के प्रवेश द्वार पर किसानों से *नियमित 5 रुपए की जगह 10 रुपए वसूले जा रहे हैं, और पर्ची-रसीद सिर्फ 5 रुपए की ही थमाई जा रही है।* दिनदहाड़े 5 रुपए का यह अतिरिक्त पैसा किसकी जेब में जा रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं। गेट पर तैनात कर्मचारी इसी निरंकुश वसूली में लगे हैं, और सचिव साहब की इस पर कोई लगाम नहीं है।

 

असली खेल तो मंडी के अंदर चल रहा है –

विश्वस्त सूत्रों और व्यापारियों के आरोपों के अनुसार असली भ्रष्टाचार तो मंडी के अंदर होता है। *बाहर से आने वाली सब्जी, फलों की गाड़ियों की संख्या को कागजों में कम दर्शाकर उनसे निजी तौर पर मोटी वसूली की जाती है।* इस गोरखधंधे के कारण *शासन को रोजाना हजारों रुपए के मंडी शुल्क का सीधा नुकसान हो रहा है।*

नवागत सचिव मनीष मंडावी इस पूरे रैकेट पर विराम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। न गेट की अवैध वसूली रुकी, न अंदर की प्राइवेट वसूली।

 

कलेक्टर से मांग –

स्थानीय किसानों और व्यापारियों ने कलेक्टर कटनी से मांग की है कि सिर्फ TL बैठक में अनुपस्थित रहने के नोटिस से काम नहीं चलेगा। मंडी गेट की 5-10 वाली वसूली और अंदर चल रहे प्राइवेट वसूली रैकेट की भी *तत्काल जांच कर CCTV फुटेज खंगाले जाएं और दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!