टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी नगर निगम की लापरवाही चरम पर! संत कंवर राम वार्ड में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले मार्ग पर हादसे को न्योता

वार्ड 42 में बच्चों की जान जोखिम में - माधव साह स्कूल के गेट पर जलभराव और गहरा गड्ढा, फिसलकर गिर रहे छात्र, बड़ा हादसा इंतजार में

कटनी – माधवनगर में विकास की खुली पोल! शनि मंदिर के पास सड़क नहीं तालाब, स्कूल गेट पर कीचड़ में गिर रहे मासूम बच्चे – नगर निगम मौन

पूरी खबर – ग्राउंड रिपोर्ट:

कटनी। एक तरफ नगर निगम स्वच्छ और स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ माधवनगर के संत कंवर राम वार्ड क्रमांक 42 में शनि मंदिर के पास विकास की सारी पोल खुलती नजर आ रही है। यहाँ सड़क नहीं, बल्कि कीचड़ और पानी से भरा तालाब बन गया है, और इसका सबसे बड़ा खामियाजा *माधव साह स्कूल के मासूम बच्चों* को भुगतना पड़ रहा है।

स्कूल गेट पर मौत का गड्ढा –

सबसे शर्मनाक स्थिति माधव साह स्कूल के *मुख्य गेट के ठीक सामने* है। यहाँ सड़क पर एक गहरा गड्ढा है जो हमेशा पानी और कीचड़ से लबालब भरा रहता है। स्कूल आते-जाते रोजाना बच्चे इसी कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। बच्चों की ड्रेस खराब हो रही है, किताबें भीग रही हैं, और चोट लगने का खतरा अलग।

बारिश में तो हालात और भी नरकीय हो जाते हैं।

सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में

यह कोई गली-मोहल्ले का रास्ता नहीं है। इस मार्ग से प्रतिदिन *सैकड़ों लोगों, स्कूली बच्चों, भारी वाहनों, चारपहिया और दोपहिया वाहनों* की आवाजाही होती है। जर्जर सड़क और जलभराव के बीच से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

शिकायतें कई बार, सुनवाई एक बार नहीं –

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर *कई बार नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित-मौखिक शिकायत की जा चुकी है*, लेकिन आज तक एक ट्रॉली मुरम तक नहीं डाली गई। बच्चों के गिरने के बाद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही हैं।

जनता की मांग

वार्ड वासियों ने नगर निगम आयुक्त, महापौर और वार्ड पार्षद से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर स्कूल गेट के सामने के गड्ढे को दुरुस्त किया जाए और शनि मंदिर मार्ग की इस जर्जर सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को इस नरक से छुटकारा मिल सके।

 

सवाल – क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा निगम?

 

रिपोर्ट – निडर आवाज न्यूज, माधवनगर, कटनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!