केक नहीं, विरोध और पौधारोपण! कटनी में लघु वेतन कर्मचारि मनाएंगे अनोखा जन्मदिन
"दमनकारी आदेश नहीं चलेगा" - जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके CM के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, जलाएंगे ई-अटेंडेंस की प्रति

जन्मदिन पर आदेश जलाएंगे पौधे लगाएंगे , CPCT और ई-अटेंडेंस के खिलाफ लघु वेतन कर्मचारी आज करेंगे उग्र प्रदर्शन
*कटनी।* मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ* ने शुक्रवार को *सीपीसीटी और ई-अटेंडेंस* की अनिवार्यता के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है ।
संघ के *जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके* ने अपने जन्मदिन के मौके पर अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए पहले *माननीय मुख्यमंत्री* एवं *श्रीमान मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन* के नाम *ज्ञापन* आज सौंपेंगे।
*कलेक्ट्रेट में जलेगी आदेश की प्रति*
ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के पदाधिकारी *ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता* और *CPCT के दमनकारी आदेश* की प्रति कलेक्ट्रेट परिसर में जलाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने कहा _”सरकार ग्रामीण अंचलों में बिना नेटवर्क और संसाधन के ई-अटेंडेंस थोपकर कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रही है। CPCT की अनिवार्यता से हजारों लघु वेतन कर्मचारी रोजगार से हाथ धो बैठेंगे। ये आदेश तुरंत वापस हों।”_
*पौधारोपण करके मनाएंगे जन्मदिन*
विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनायेंगे । उन्होंने कहा कि _”अधिकारों की लड़ाई के साथ धरती को हरा-भरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।”_
इस अवसर पर संघ के *समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों* ने जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके के जन्मदिन मानने की तैयारिया शुरू कर दीं है।
संघ ने साफ चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
*3 प्रमुख मांग:*
1. *CPCT की अनिवार्यता तत्काल समाप्त की जाए*
2. *ई-अटेंडेंस का आदेश वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल हो*
3. **ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क/संसाधन उपलब्ध कराए जाए।*




