क्राइममध्य प्रदेश

‘जाएं तो जाएं कहां’: दबंग पुष्पेंद्र दुबे के खौफ से किसान चुप, बरही केंद्र में 15 रु. बोरी वसूली का खेल

सरकारी फरमान रद्दी में: बरही में खरीदी प्रभारी पुष्पेंद्र दुबे का आतंक, किसानों से खुली लूट, प्रशासन मौन

तुलाई टैक्स’ से किसान त्रस्त: बरही कृष्णम वेयरहाउस में पुष्पेंद्र दुबे की गुंडागर्दी, 15 रु. प्रति बोरी वसूली जारी

दबंग प्रभारी के खौफ से किसान चुप, बोले- ‘जाएं तो जाएं कहां, पूरे जिले में सुनवाई नहीं’, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी जारी है वसूली

 

*बरही/कटनी, 08 मई 2026।* विजयराघवगढ़ के बाद अब बरही स्थित कृष्णम वेयरहाउस गेहूं खरीदी केंद्र भी किसानों की लूट का अड्डा बन गया है। यहां खरीदी प्रभारी पुष्पेंद्र दुबे द्वारा किसानों से प्रति बोरी 15 रुपए ‘तुलाई’ के नाम पर अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

*’15 रुपए दो, तब तुलेगा गेहूं‘*

सूत्रों के अनुसार केंद्र पर पहुंचने वाले हर किसान से तौल से पहले 15 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से नगद रकम वसूली जा रही है। पैसा न देने पर किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है या नमी-बोरा खराब बताकर गेहूं रिजेक्ट करने की धमकी दी जाती है। एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया: “15 रुपए बोरी पर रुपए देने पड़ते हैं। मना करो तो कहते हैं दूसरा केंद्र देख लो।”

*दबंग प्रभारी का खौफ, किसान बेबस*

स्थानीय किसानों का आरोप है कि पुष्पेंद्र दुबे का दबदबा इतना है कि उसके खिलाफ आवाज उठाने से किसान कतराते हैं। “बेचारे किसान जाएं भी तो कहां जाएं? पूरे जिले भर में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायत करो तो अगली बार से गेहूं ही नहीं तौलते,” एक पीड़ित किसान ने कहा।

*सरकार के निर्देशों की खुली धज्जियां*  

राज्य सरकार और खाद्य विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क, तुलाई, हम्माली या एंट्री के नाम पर एक रुपया भी नहीं वसूला जाएगा। सारी राशि सरकार वहन करती है। इसके बावजूद कृष्णम वेयरहाउस में खुलेआम वसूली जारी है, जो पूरे सिस्टम की पोल खोल रही है।

 

*कलेक्टर के दौरे के बाद भी नहीं रुका खेल*

oplus_0

गौरतलब है कि बुधवार को ही कलेक्टर ने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। इसके 24 घंटे बाद भी बरही में अवैध वसूली का यह खेल जारी है। इससे सवाल उठता है कि क्या निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता था?

*कांटी के बाद अब बरही: पैटर्न एक जैसा*  

कांटी खरीदी केंद्र के प्रभारी अनमोल दुबे पर 10 हजार बारदाना घोटाले और मीडिया को धमकी के आरोप हैं। अब बरही में पुष्पेंद्र दुबे पर अवैध वसूली का आरोप। दोनों मामलों में प्रशासन की कार्रवाई शून्य है। इससे किसानों में आक्रोश है कि पूरे जिले में खरीदी प्रभारी बेलगाम हो चुके हैं।

*जिम्मेदार मौन, किसान परेशान*  

इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी और एसडीएम विजयराघवगढ़ से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कृष्णम वेयरहाउस के प्रभारी पुष्पेंद्र दुबे से संपर्क नहीं हो सका।

*सवाल:* 1. जब तुलाई फ्री है तो 15 रु. किसकी जेब में जा रहे? 2. कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी वसूली क्यों नहीं रुकी? 3. पुष्पेंद्र दुबे को किसका संरक्षण है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!