क्राइममध्य प्रदेश

लोढ़ाधाम दर्शन करने गए परिवार के घर में चोरी, पीड़ित का आरोप – आरोपी खुलेआम घूम रहा, भाई दे रहा धमकी

ढीमरखेड़ा - गोपालपुर में सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी, नामजद शिकायत के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

सिलौड़ी चौकी क्षेत्र में चोरी का मामला – 50 हजार का सामान, जेवरात और एफडी चोरी, पीड़ित ने SP कार्यालय में लगाई गुहार

 

*ढीमरखेड़ा / कटनी।* ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की सिलौड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में दिनदहाड़े हुई कथित चोरी का मामला अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित ने नामजद शिकायत देने के बाद भी कई सप्ताह तक गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित *रामप्रसाद लोधी, निवासी ग्राम गोपालपुर* ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को वह परिवार सहित लोढ़ाधाम आश्रम दर्शन के लिए गया था। घर से निकलने से पहले *अजय तिवारी उर्फ अज्जू तिवारी* नामक व्यक्ति द्वारा उससे बातचीत कर यात्रा के संबंध में जानकारी लेने का दावा शिकायत में किया गया है। आरोप है कि उसके निकलने के कुछ देर बाद ही सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

 

पीड़ित के अनुसार घर से करीब *50 हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान, 5 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, शासकीय दस्तावेज और बैंक की दो एफडी* चोरी हो गईं। घर लौटने पर ताला टूटा देखकर पीड़ित ने तत्काल *डायल 112* पर सूचना दी।

 

अगले दिन 30 जुलाई को पीड़ित ने सिलौड़ी चौकी में लिखित शिकायत देकर चोरी गए सामान की सूची और कथित आरोपी के संबंध में जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि कई सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

 

एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में भी पहुंचा मामला

 

पीड़ित का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होते देख उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आयोजित जनसुनवाई में भी लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

पीड़ित का यह भी आरोप है कि नामजद आरोपी ढीमरखेड़ा क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है और उसका भाई आए दिन उसे धमका रहा है, जिससे वह दहशत में है।

 

फिलहाल पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

 

> नोट – यह खबर पीड़ित की शिकायत के आधार पर है। मामले में पुलिस का पक्ष आना शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!