सरपंच पति को एसटीएफ की कस्टडी से छुड़ाने का मामला, एसपी व कलेक्टर से जांच की मांग
जाली नोट गिरोह की जांच में बाधा, एसटीएफ से समर्थकों ने जर्बदस्ती छुड़ाया सरपंच पति को

एसटीएफ की कस्टडी से संदिग्ध सरपंच पति को छुड़ाने का मामला आया सामने
कटनी के बहोरीबंद तहसील की बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बडख़ेरा में एसटीएफ की कस्टडी से संदिग्ध सरपंच पति आशीष पटेल को समर्थकों द्वारा जबरदस्ती छुड़ाने का मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि एसटीएफ द्वारा जाली नोट गिरोह की जांच चल रही है, इस मामले में विगत सप्ताह आशीष पटेल सरपंच पति को पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था। तभी सरपंच पति की समर्थक भीड़ ने एसटीएफ की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया, आरोप है कि जिसके बाद एसटीएफ ने संदिग्ध युवक को छोड़ दिया।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, आशीष पटेल और उनके समर्थकों ने एसटीएफ की टीम पर दबाव डालकर सरपंच पति को छुड़ाया है। हालांकि इस मामले में एसटीएफ ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में ऐसी कोई स्थिति निर्मित नहीं हुई, आशीष पटेल को एसटीएफ ने गिरफ्तार नहीं किया था केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।।

*मामले की जांच और मांगें:*
– एसपी व कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच की मांग
– जाली नोट गिरोह से जुड़े संभावित नेटवर्क की पुनः जांच
– एसटीएफ को बाधित करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
– कानून का भरोसा बहाल करने की मांग
क्या आपको लगता है कि एसटीएफ की कस्टडी से संदिग्ध सरपंच पति को छुड़ाने का मामला कानून व्यवस्था की विफलता है?




