सीएसपी नेहा पचीसिया के हाथों 17 स्कूलों के मेधावियों का सम्मान, बोलीं – लक्ष्य से भटको मत
किड्स केयर ग्रुप का मेधावी सम्मान: 75% से अधिक अंक लाने वाले 218 छात्र सम्मानित

किड्स केयर ग्रुप ऑफ स्कूल में 16वां मेधावी छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह संपन्न
कटनी. तिलक कॉलेज रोड स्थित किड्स केयर ग्रुप ऑफ स्कूल में 16वें मेधावी छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसपी नेहा पचीसिया एवं विशिष्ट अतिथि मंजूषा गौतम उपस्थित रहीं।
स्कूल के डायरेक्टर ऐरावत आकाश हिन्दूजी एवं कात्यायनी एस. हिन्दूजी की मौजूदगी में जिले के 17 सरकारी एवं निजी स्कूलों के एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 218 मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया।
अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आपको बता दें कि हर साल किड्स केयर ग्रुप आफ स्कूल कटनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।
स्कूल प्रबंधन का मानना है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अपने लक्ष्य में आगे बढ़ने में उनको प्रेरित किया जाता है।




