क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बड़वारा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक – 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर चोर अब सलाखों के पीछे

SP के एक्शन के बाद बड़वारा पुलिस एक्टिव: 7 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

7 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस को मिली सफलता

 

बड़वारा/कटनी। बड़वारा पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 148/18 एवं थाना बड़वारा के अपराध क्रमांक 364/18 धारा 457, 380 भादवि में फरार चल रहे स्थाई वारंटी संतोष उर्फ मोटा चौधरी पिता मवासी चौधरी निवासी ग्राम बड़वारा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक पवन राज एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!