क्राइममध्य प्रदेश

होर्डिंग बोले स्वच्छता, मिशन चौक बोले सड़ांध: खुले में अंडा, मांस से यात्रियों का घुट रहा दम! एसडीएम ने दिए कार्यवाही के निर्देश

"स्वच्छता की आदत बनेगी ताकत" का होर्डिंग लगा है, बगल में खून-पानी बह रहा

मिशन चौक की सड़ांध पर प्रशासन हरकत में: खुले मांस बिक्री पर कार्रवाई का आश्वासन, एसडीएम ने दिए निर्देश

 

 

*कटनी।* शहर का व्यस्ततम मिशन चौक आज भी खुले में अंडा-मांस बिक्री से फैल रही गंदगी और बदबू से कराह रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और मीडिया में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

 

नतीजा ये कि सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलने वाली मांस कटाई से निकलने वाला खून, अवशेष और गंदा पानी आज भी सीधे सड़क-नाली में बह रहा है। चौराहे के ऊपर लगा “स्वच्छता की आदत बनेगी मध्यप्रदेश की ताकत” का होर्डिंग इस गंदगी पर तंज कस रहा है।

*फोटो खुद बोल रही है कहानी*

चौराहे की तस्वीर में दिख रहा है कि कैसे ट्रैफिक के बीच राहगीर, ऑटो, बाइक सवारों को रोज इस बदबू से गुजरना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के पोस्टर के ठीक नीचे गंदगी का आलम है।

 

स्थानीय दुकानदार बोले, “शिकायत कर-कर के थक गए। अधिकारी आते हैं, फोटो खींचते हैं और चले जाते हैं। मांस ,अंडा, मुर्गा ,की दुकानें वैसे के वैसे लगे हैं। ग्राहक दुकान पर नहीं रुकते।”

*स्वास्थ्य + ट्रैफिक = डबल संकट*

डॉक्टरों का कहना है कि खुले में कट रहे मांस, मक्खियों और सड़ांध से डायरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक परेशान हैं।

 

वहीं ट्रैफिक पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इन दुकानों की वजह से पैदल यात्री सड़क पर उतर रहे हैं पूरे फुटपाथ पर कब्जा है जिससे चौराहे पर रोज जाम और हादसे का खतरा बना हुआ है।

*प्रशासन का पक्ष* 

संबंधित मामले में नगर निगम आयुक्त महोदया से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनके स्टेनो आलोक तिवारी ने फोन पर बताया कि _”महोदया ने मामले को गंभीरता से लिया है। शीघ्र ही निगम टीम भेजकर खुले में मांस बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी और गंदगी हटवाई जाएगी।”_ 

वहीं इस मामले में कटनी एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी का कहना है कि _“नगर निगम और खाद्य विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मिशन चौक जैसे व्यस्त चौराहे पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”_

 

*लोगों की नजर अब कार्रवाई पर*  

आम जनता पूछ रही है कि जब स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 चल रहा है, तो कटनी के सबसे व्यस्त चौराहे पर ही स्वच्छता की धज्जियां क्यों उड़ रही थीं?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के आश्वासन का स्वागत किया है, लेकिन कहा है कि जब तक ये अड्डे निर्धारित स्लॉटर हाउस में शिफ्ट नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!