टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कथित बारदाना घोटाला: सरकारी सिस्टम ही बना संरक्षक | CM हेल्पलाइन, SDM रिपोर्ट सब बेअसर, शेख सलीम-अनमोल दुबे मौज में

3 हफ्ते CM हेल्पलाइन, 2 ज्ञापन, 1 SDM रिपोर्ट = जीरो कार्रवाई | कांटी बारदाना घोटाला जस का तस

कांटी बारदाना घोटाला: CM हेल्पलाइन की शिकायत को लगे हफ्ते, SDM की रिपोर्ट रद्दी में | OBC महासभा ने कलेक्टर को भेजा रिमाइंडर लेटर, खाद्य शाखा मौन*

 

*कटनी, 23 मई 2026:* विजयराघवगढ़ तहसील के कांटी खरीदी केंद्र में चल रहे बारदाना घोटाले पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है। CM हेल्पलाइन 181 में दर्ज शिकायत को हफ्तों बीत चुके हैं, लेकिन अनमोल दुबे एवं शेख सलीम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

*OBC महासभा ने दिया रिमाइंडर लेटर*

OBC महासभा कटनी ने मंगलवार को कलेक्टर को पुनः रिमाइंडर लेटर सौंपा। जिलाध्यक्ष बी.के. पटेल ने कहा – “पहले ज्ञापन के बाद 12 मई को पुतला दहन किया। अब रिमाइंडर दे रहे हैं। SDM की रिपोर्ट तक को कूड़ेदान में डाल दिया गया। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा आरोपियों को बचा रही है।”

*SDM की रिपोर्ट भी बेअसर*

SDM विजयराघवगढ़ ने पत्र क्र. 550 दिनांक 24.04.2026 में साफ लिखा था कि _”बारदानों का दुरुपयोग पूरी उपार्जन प्रक्रिया को दूषित करेगा। अनमोल दुबे को तत्काल हटाया जाए।”_ इसके बावजूद खाद्य शाखा ने रिपोर्ट पर कोई संज्ञान नहीं लिया। सरकारी बारदाना अब भी निजी दुकान में रखा है। यह म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2015 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन है।

*CM हेल्पलाइन भी बनी मजाक*

किसानों ने बताया कि CM हेल्पलाइन 181 पर शिकायत क्रमांक दर्ज कराए 3 हफ्ते हो गए। हर बार “जांच चल रही है” का जवाब मिलता है। जमीन पर कार्रवाई जीरो। किसान बोले – “जब SDM की रिपोर्ट नहीं मानी तो हमारी कौन सुनेगा?”

*खाद्य शाखा पर संरक्षण के आरोप*

oplus_0

सूत्रों का कहना है कि कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के कुछ अधिकारी अनमोल दुबे-शेख सलीम को सीधे संरक्षण दे रहे हैं। इसीलिए SDM की सिफारिश के बाद भी हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। OBC महासभा ने 2 दिन का अंतिम अल्टीमेटम दिया है।

*आगे क्या:* कार्रवाई नहीं हुई तो किसान-संगठन कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!