ग्रामवासियों ने वीरांगना झलकारी बाई को दी श्रद्धांजलि,संविधान को घर-घर पहुंचाने की अपील
26 नवंबर को संविधान दिवस पर होगा विशाल रैली का आयोजन*

वीरांगना झलकारी बाई की जन्म जयंती मनाई गई*
गंज ताल में वीरांगना झलकारी बाई की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी, बड़े बुजुर्ग, माता-पिता और बहनें शामिल हुईं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कटनी टीम और बिरसा मुंडा आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सुरेश कुमार जी और उनकी टीम ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।
*संविधान को घर-घर पहुंचाने की बात कही*
भीम आर्मी जिला प्रभारी राम सूर्यवंशी जी ने लोगों को संविधान के बारे में जागरूक करने और समाज को संगठित करने की बात कही। उन्होंने लोगों को शिक्षा की ओर बढ़ने और अपने हक और अधिकारों के बारे में जानने की अपील की।
*26 नवंबर को संविधान दिवस पर विशाल रैली का आयोजन*
राम सूर्यवंशी जी ने बताया कि 26 नवंबर 2025 को कटनी जिला में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने जिम्मेदारी को समझते हुए एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाएं।



