“किसान की गुहार के बावजूद दबंगों का कब्जा जारी”, पुलिस कार्यवाही पर उठ रहे सवाल
कटनी में दबंगों का आतंक: किसान की जमीन पर जबरन कर रहे कब्जा"

कटनी के स्लिमनाबाद में दबंगों का आतंक: किसान की गुहार के बावजूद नहीं रुक रहा कब्जा
बिग ब्रेकिंग – कटनी के स्लिमनाबाद में दबंगों द्वारा एक किसान की जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आ रहा है। पीड़ित किसान शेख सुल्तान ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर बुलडोजर चलाकर कब्जा करने की कोशिश की। किसान ने कल रात अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर न्याय की गुहार लगाई थी कि अगर दबंग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास फिर करेंगे तो वह आत्मघाती कदम उठाएगा। बावजूद इसके दबंगों ने आज फिर किसान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।
*पुलिस ने किसान सहित अनावेदक को भी थाने में बैठाया परंतु कब्जे के काम अभी भी चालू है*
सूत्रों की माने तो किसान और उसके लड़के को स्लिमनाबाद पुलिस थाने ले गई और दबंग भी थाने में मौजूद है परंतु कब्जा करने का काम अभी भी जारी है। वहीं दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने किसान और उसके बेटे, परिवार को भी थाने में बैठाया है।
*किसान का आरोप*


किसान शेख सुल्तान स्लिमनाबाद ने बताया कि उसकी जमीन का केस न्यायालय में चल रहा है, लेकिन दबंग बिना फैसला आए ही गुंडागर्दी से बुलडोजर से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसान ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता, तब तक दबंगों को कब्जा करने से रोका जाए।




