“नगर परिषद अध्यक्ष की तत्परता से छात्रावास में सुधार”
"आदिवासी छात्रावास की समस्याओं का समाधान: नगर परिषद अध्यक्ष की पहल"

आदिवासी छात्रावास में सुधार: नगर परिषद अध्यक्ष की तत्परता से छात्रों को मिली राहत
कटनी. विजयराघवगढ़ अनुसूचित जनजाति/जनजातीय आदिवासी छात्रावास में लंबे समय से बढ़ती शिकायतों के बाद आखिरकार सुधार कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे की तत्परता और हस्तक्षेप के बाद छात्रावास में कई महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया गया है।
*नगर परिषद अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण*
10 अक्टूबर को छात्रावास के छात्रों ने भोजन, सफाई, पानी, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें नगर परिषद तक पहुंचाई थीं। शिकायत मिलते ही अध्यक्ष राजेश्वरी दुवे ने बिना देरी किए छात्रावास में औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए।
*छात्रों ने व्यक्त किया आभार*
छात्रों ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष की तत्परता से उनकी वर्षों पुरानी समस्याएँ दूर हुईं। अब छात्रावास में सुविधाएँ सुधरी हैं और वे निश्चिंत होकर पढ़ाई कर सकते हैं। छात्रों ने सामूहिक रूप से नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे के प्रति आभार व्यक्त किया।
*वार्डन ने की प्रशंसा*
छात्रावास वार्डन ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि नगर परिषद अध्यक्ष स्वयं छात्रावास और विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों के भविष्य के प्रति गंभीरता दिखा रही हैं। वार्डन ने कहा कि अध्यक्ष महोदया के निर्देश पर सभी आवश्यक सुधार कर दिए गए हैं।
*व्यवस्थाओं में आया सुधार*
छात्रावास में पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली मरम्मत, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों पर विभाग ने सुधार किया है। अब छात्रावास का माहौल पहले से बेहतर और सुरक्षित है।




