नशामुक्ति अभियान में कुठला पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
फरार शातिर शराब तस्कर चढ़ा कुठला पुलिस के हत्थे, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

💥 *फरार शातिर शराब तस्कर चढ़ा कुठला पुलिस के हत्थे* 💥
कटनी. पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस को काफी समय से अवैध शराब तस्करी में फरार चल रहे आरोपी राहुल अवस्थी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 30/10/2025 को कुठला पुलिस को रात्रि में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि होण्डई कार क्रमांक MP20CE2982 में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है जिसकी सूचना पर उक्त कार की तलाश करने पर झाडियों के पास कन्हवारा जंगल में लावारिस हालत में मिली जिसमें कोई व्यक्ति मौजूद नही था तथा कार के अन्दर कुल 9 पेटी शराब कुल 81 लीटर लीटर कीमत 45000 रूपये व कार क्रमांक MP20CE2982 कीमत 5,00,000 रुपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी पता तलाश की गई दौरान पता तलाश के आरोपी वाहन स्वामी ओम प्रकाश कुम्हार पिता घीसल उम्र 28 वर्ष निवासी कन्हवारा थाना कुठला को दिनांक 13/12/2025 को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ करने पर उक्त शराब राहुल अवस्थी पिता बाल्मीक अवस्थी निवासी ग्राम पिलौंजी की होना बताया जिसके बाद से ही आरोपी राहुल अवस्थी की पता तलाश की जा रही थी किन्तु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये लुक छिप रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, किन्तु आरोपी के न मिलने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी राहुल अवस्थी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया ।
दिनांक 19/03/2026 की दरम्यानी रात्रि में काम्बिंग गश्त के दौरान में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में टीम द्वारा फरार आरोपी राहुल अवस्थी पिता बाल्मीक अवस्थी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिलौंजी को घेराबन्दी कर उसकी सकूनत से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आरोपी शराब तस्करी कर समाज को दूषित करने का कार्य कर रहा था साथ ही स्वयं को *निडर आवाज* समाचार पत्र का रिपोर्टर बताकर उसकी आड़ में क्षेत्र में शराब तस्करी करता था आज दिनांक को आरोपी राहुल अवस्थी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी – राहुल अवस्थी पिता बाल्मीक अवस्थी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिलौंजी थाना कुठला,
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड – 1. अपराध क्रमांक 40/17 धारा 294,323,506 भादवि
2. अपराध क्रमांक 45/17 धारा 294,323,506 भादवि
3. अपराध क्रमांक 615/20 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक विद्यानन्द मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, शिवशंकर दुबे, महेन्द्र सिंह, आरक्षक हर्षुल मिश्रा, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, विजय प्रजापति, सतेन्द्र सिंह, अभय यादव एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।




