“कटनी में जमीनों का तालाब में तब्दील होना: अवैध मुरूम उत्खनन का नतीजा”
अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की चुप्पी: जिले में बढ़ रहा खनन माफिया का प्रभाव"

कटनी जिले में अवैध मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है, जहां खनन माफिया सक्रियता से काम कर रहे हैं। पोड़ी गांव में रोड ठेकदार द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है, जिससे जमीनें तालाबों में तब्दील हो गई हैं। आदिवासी युवक दुर्गा का आरोप है कि उसकी जमीन से बिना अनुमति के मुरूम निकाली गई और विरोध करने पर भी न्याय नहीं मिल रहा है। आरोप है कि पूर्व सरपंच ,राठौर से मिलीभगत कर खुदाई करवाई जा रही है।
वहीं, रोड ठेकेदार विजय गुप्ता का कहना है कि उन्होंने दादूराम राठौर की जमीन में खुदाई की है, जो पटवारी जैन साहब की उपस्थिति में हुई है। लेकिन जब पटवारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
*मामले से जुड़े मुख्य बिंदु: आदिवासी की जमीन का खसरा

– *अवैध खनन*: कटनी जिले के कन्हवारा में सरकारी अस्पताल के निर्माण में भी मुरूम खनन की जांच विचाराधीन है और कार्यवाही नगण्य है जिससे इस अवैध कारोबार में विराम लगता नजर नहीं आ रहा है। और अब पोड़ी के आदिवासी युवक ने अवैध खनन के आरोप लगाए हैं।
– *प्रशासनिक लापरवाही*: आदिवासी युवक के आरोपों के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
– *रोड ठेकेदार की भूमिका*: विजय गुप्ता ने खुदाई की बात स्वीकार की है, लेकिन आदिवासी युवक के आरोपों से इनकार किया है।
– *पटवारी की भूमिका*: पटवारी जैन साहब की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है, क्योंकि उन्होंने फोन नहीं उठाया।
कलेक्टर महोदय से मांग की गई है कि वे अपने अधीनस्थ प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को मीडिया के आवश्यक फोन उठाने हेतु निर्देशित करें। और इस मामले में प्रशासन को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।




