कांग्रेसजनों ने पार्टी के संस्थापक नेताओं को किया स्मरण
कटनी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

*कटनी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया*
कटनी, 28 दिसंबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ की गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी के संस्थापक नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।
कांग्रेस सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। कार्यक्रम के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया तथा देश में भाईचारा, सद्भाव और समानता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
अमित शुक्ला ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।




