धर्ममध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़
मेहगांव में धर्म स्थापना का नया अध्याय, दुर्गा मंदिर का निर्माण जल्द
सरपंच सुरेंद्र सिंह बघेल ने किया भूमि पूजन, ग्रामवासियों में उत्साह

*मेहगांव में दुर्गा मंदिर का भूमि पूजन, सरपंच ने किया निर्माण का आश्वासन*
मेहगांव, कटनी। ग्राम पंचायत मेहगांव के ग्राम अमुवारी में दुर्गा मंदिर का भूमि पूजन किया गया। सरपंच सुरेंद्र सिंह बघेल ने भूमि पूजन कर मंदिर के निर्माण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सरपंच बघेल ने कहा कि अपना घर सब बनाते हैं, भगवान का आशीर्वाद मिला है तो उनके लिए यह कुछ नहीं है। उन्होंने जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

भूमि पूजन में उपसरपंच सुरेश चौधरी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, परमलाल राय, रामचरण राय, शैलेन्द्र राय, अशोक कुशवाहा, कपिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अज्जू शर्मा और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों में मंदिर के निर्माण को लेकर उत्साह है। सरपंच बघेल के कार्यकाल में यह एक और विकास कार्य है।




