क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

भाजपा नेता के भांजे का खरीदी केंद्र में हाथ? किसानों की सुनवाई नहीं, व्यापारियों को फायदा

विजयराघवगढ़ में धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार का आरोप

नहीं रूकी आर बी एसोसिएट के सर्वेयरों की मनमानी, धान खरीदी केंद्र में किसानों से भेदभाव….

वसूली के आतंक की कहानी. किसानों की जुबानी..

😕 कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील में प्रियदर्शनी विपणन सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ मनमानी और शोषण के आरोप लगे हैं। किसान कह रहे हैं कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, जबकि व्यापारी बिना किसी रुकावट के अपना काम करवा रहे हैं।

*किसानों के आरोप:*

– सर्वेयर मनमाने तरीके से धान को रिजेक्ट कर देते हैं।

– प्रति क्विंटल 40 रुपये की अवैध वसूली की जाती है।

– तय मानक के बजाय 41 किलो 200 ग्राम धान की तौल की जा रही है।

– देर रात तक कांटे चलाए जाते हैं और तौल होती है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

*भ्रष्टाचार के आरोप:*

– सूत्र बताते है कि उक्त खरीदी केंद्र विजयराघवगढ़ क्षेत्र के एक पिछड़ा वर्ग के भाजपा नेता के भांजे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

– नोडल अधिकारी और सर्वेयर स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

 

*क्या कह रहे हैं पीड़ित किसान?*

– “हमारे साथ मनमानी की जा रही है, हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही।”

– “व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो रही, जबकि हमें परेशान किया जा रहा है।”

*क्या कह रहा है प्रशासन?*

– अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

– प्रशासन अपना ध्यानाकर्षण नहीं कर पा रहा है।

*क्या होगा आगे?*

– पीड़ित किसानों ने सूबे के मुखिया और जिला के कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

– अब देखना होगा कि प्रशासन कब कार्रवाई करेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!