टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए सार्थक प्रयास

उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, 26 जनवरी को होगा पुरस्कार वितरण

*ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त होंगे सार्थक प्रयास,बेहतर कार्य करने वाले होंगे सम्मानित* 

*जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत चयनित संस्थाओं की मासिक बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने दिए निर्देश*

 

कटनी (2 जनवरी)- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत नवीन चयनित संस्थाओं की मासिक बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जन अभियान के जिला समन्वयक श्री तेज सिंह केशवाल ने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों और प्रगति की जानकारी विस्तार से दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने विकास खंडवार की जा रही गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायतों के समन्वय से पर्यावरण को शुद्ध करने एवं मवेशियों को प्लास्टिक खाने से होने वाली हानियों से बचाने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

 

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रगतिरत गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायतों के समन्वय और सहयोग से ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किए जाने हेतु सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और जन अभियान परिषद के सदस्यों को आगामी 26 जनवरी को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों में होने वाले कचरा के निस्तारण हेतु तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कमलेश सैनी, मीडिया प्रभारी,योगेंद्र कुमार असाटी, बाल मुकुंद मिश्रा, अरविंद शाह,बबिता शाह, आरती गुप्ता ,नंदनी वतीय,अमित तिवारी एवं विभिन्न विकास खंडों से आए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से सम्बद्ध संस्था सदस्यों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!