ठंड में कांपते मरीज, अस्पताल प्रबंधन का जवाब – आधार कार्ड लाओ
सिस्टम की लापरवाही, मरीज ठंड से कांप रहे, प्रशासन मौन

😡 *कटनी जिला अस्पताल का बेरहम सिस्टम: इलाज नहीं, अपमान मिल रहा है मरीजों को*
बालकिशन नामदेव संवादाता
कटनी – कटनी जिले का जिला अस्पताल मरीजों के लिए मौत का घर बन गया है! भीषण ठंड में मरीजों को बिस्तर नहीं, कंबल नहीं, और सम्मान नहीं मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधार कार्ड लाओ, तभी कंबल मिलेगा! क्या इलाज अब पहचान पत्र देखकर होगा?
*हकीकत:*
– मेडिसिन वार्ड और सर्जिकल वार्ड में मरीज ज़मीन पर, ठंडे फर्श पर, बिना बिस्तर, बिना कंबल पड़े हैं।
– जिला चिकित्सालय की हालत भयावह है – ना बिस्तर, ना गर्म कपड़े।
– इलाज के नाम पर सिर्फ़ लापरवाही, और व्यवस्था के नाम पर सिर्फ़ बहाने।
– मरीजों के परिजन गिड़गिड़ाते रहे, हाथ जोड़ते रहे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा।
*सवाल:*

– जब मरीज ठंड से कांप रहे थे, तो अस्पताल प्रबंधन क्या कर रहा था?
– प्रशासन क्यों मौन है?
– क्या किसी की मौत के बाद ही नींद खुलेगी?
*दोषियों पर कार्रवाई की मांग:*
– अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
– मरीजों को तुरंत बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराए जाएं।
– प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाए।
– स्वास्थ्य मंत्री को मामले की जांच करानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। 😡




