राजपूत करणी सेना ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र खोज की मांग
कटनी में गुम हुए बालक की खोज के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा करणी सेना

😊 *राजपूत करणी सेना ने की दिव्यराज सिंह चंदेल की खोज के लिए SIT गठन की मांग*
कटनी जिले के बरही में गुम हुए दिव्यराज सिंह चंदेल (10 वर्ष) की खोज के लिए श्री राजपूत करणी सेना ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी श्री संतोष डेहरिया से मुलाकात की। करणी सेना ने दिव्यराज की खोज के लिए SIT का गठन करने सहित अन्य प्रकार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
एडिशनल एसपी श्री संतोष डेहरिया ने आश्वस्त किया कि जिले की पुलिस सक्रिय है और शीघ्र ही बालक को खोज लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने में श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष श्री सूर्यपाल सिंह सोनू सोलंकी, उपाध्यक्ष मंगल सिंह, संभाग मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह मंजू सोलंकी, शैलेंद्र सिंह बघेल संभागीय प्रवक्ता, राजेंद्र सिंह बघेल बबलू सिंह, सुरजीत सिंह परिहार, शुभम सिंह गौतम, शरद सिंह परिहार और बड़ी संख्या में श्री राजपूत करणी सैनिक उपस्थित रहे। 😊




